Thu. Jul 30th, 2026

दिनांक 21 जुलाई 2021 के मध्य रात्रि काल में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर एवं थाना प्रभारी राजपुर के द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर कोचस राजपुर मार्ग पर 8 स्टोन वाले ओवरलोडेड ट्रक को जप्त किया गया। इससे परिवहन और खनन विभाग के विविध कानूनी प्रावधान के माध्यम से कुल 1200000(12 लाख )रुपए के राजस्व की प्राप्ति सरकार को होगी। इसके साथ ही 2 और स्टोन वाले ओवरलोडेड ट्रक को इटाढ़ी थाना में भी जप्त किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के छापामारी का अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!