Tue. Sep 15th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने के अन्तर्गत गुड समेरिटन को कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया। सडक दुर्घटना में धायल व्यक्तियों को अस्पताल में त्वरित इलाज एवं जान बचाने हेतु जो व्यक्ति तत्काल मदद करते है उन्हें अच्छा मददगार मानते हुए गुड समेरिटन के रूप में सम्मानित किया जाता है। गुड समेरिटन सरकारी कर्मी/गैर सरकारी कर्मी दोनो हो सकते है। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह दिनांक 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 03 गुड समेरिटन को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर जिला पदाधिकारी बक्सर-सह-अध्यक्ष जिला सडक सुरक्षा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। गुड समेरिटन के नाम इस प्रकार से हैं- मन्टु कुमार सिंह, पिता कपिलमुनी सिंह, ग्राम-हमीरपुर, थाना-नावानगर है। श्री विवेकानंद सहायक अवर निरीक्षक इटाढी थाना एवं श्री लक्ष्मण कुमार, सिपाही नम्बर 399 बक्सर है। साथ ही 15 व्यक्ति जो दिनांक 29.01.2021 को रक्त दान मानव हित में किये थे उन्हें भी प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर ने अपना रक्त दान कर शिविर का शुभारम्भ किया था। रक्त दान करने वाले व्यक्तियों के नाम इस प्रकार से हैं- युगल किशोर प्रोग्रामर जिला परिहवन कार्यालय बक्सर, मो0 राजा बाबू, मो0 हारून रसीद, रवि पाठक पिता श्री गणेश पाठक, हरिओम चौबे पिता श्री मुन्नाजी चौबे, गौरव चौबे पिता धनंजय चौबे, अरविन्द कुमार केशरी पिता लल्लु साह, राजीव कुमार सिंह पिता रामाकांत सिंह, अनिल कुमार चौधरी पिता रामजी चौधरी, सुशील कुमार मानसिंहका पिता स्व0 विश्वनाथ मानसिंहका, जितेन्द्र कुमार लाल पिता पारसनाथ लाल, मुकेश कुमार पिता राम लखन राय, ब्रजेश कुमार पिता जर्नानद सिंह, विजय कुमार प्रसाद पिता आदित्य नारायण प्रसाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!