Tue. Apr 21st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा लघु सिंचाई अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।*

जिला परिषद बक्सर अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण लघु सिचाई के द्वारा किया जाना है जो टेंडर की प्रक्रिया में है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई बक्सर को नियमानुसार निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए गुणवत्तापूर्ण, मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य निर्धारित सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई बक्सर ने बताया कि लघु सिंचाई अंतर्गत बक्सर जिला में संचालित कुल 344 नलकूप में मात्र 157 नलकूप ही चालू स्थिति में हैं जबकि 187अभी भी बंद पड़े हैं। इनमें से 111 नलकूप ऐसे हैं जिनका संचालन पंचायत स्तर से किया जाना है। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए अपूर्ण नलकूपों को शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए एवं जहां यांत्रिक खराबी के कारण नलकूप चालू नहीं है वहां विभागीय निर्देशानुसार मरम्मती कराते हुए, चालू कराना सुनिश्चित करेंगे।

*कार्यपालक अभियंता लघु सिचाई द्वारा बताया गया कि जल जीवन हरियाली के तहत 14 तालाब/पोखर/आहर का जीर्णोद्धार किया जाना था जिनमें से पांच योजना पूर्ण कर ली गई हैं। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं को गुणवतापूर्ण, मानकों के अनुरूप, निर्धारित समय सीमा अंतर्गत पूर्ण किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही परिलक्षित होने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!