
जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग एवं पी एच ई डी के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक मैं समीक्षा के दौरान सभी लंबित योजनाओं को अविलंब पूरा करने का सख्त निर्देश उपस्थित अभियंतागणों को दिया उन्होंने सख्त शब्दों में नल जल एवं गली नाली योजना के संबंध में मिल रही अनियमितताओं पर जांच के उपरांत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर अपर समाहर्ता बक्सर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित अभियंता गाने एवं कर्मी गण उपस्थित थे