Sun. Sep 13th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर ने संयुक्त रूप से बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के अवसर पर बनने वाले बज्रगृह एवं मतगणना के लिए चयनित स्थल बाजार समिति के प्रांगण में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभिंयता भवन को मजबूत बैरिकेडिंग, पानी निकासी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बज्रगृह की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हेतु चौबीसो घण्टे पारा मिलेटरी की फोर्स तैनात रहेगी। सी0सी0टी0वी0 कैमरा चप्पे-चप्पे में लगाया जाएगा। इन सबको देखते हुए चौबीसो घण्टे बिजली एवं पानी की अनवरत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मतगणना कर्मियों को सभी आवश्यक सुविधा देने हेतु भी सभी आवश्यक तैयारी करने का भी निदेश दिया गया। सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ एवं भवन, बज्रगृह कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!