Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर के द्वारा चौसा प्रखंड अवस्थित मध्य विद्यालय खिलाफत पुर में बनाए गए वैक्सीन सेंटर एवं एम सी कॉलेज स्थित सामुदायिक किचन का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया सामुदायिक किचन के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने अंचलाधिकारी चौसा को निर्देश दिया कि गरीब,असहाय एवं निराश्रित परिवार के लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ उनके बच्चों को दूध भी उपलब्ध करवाया जाए साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगर कोई जरूरतमंद व्यक्ति अपने घर में रह रहे बुजुर्ग और बीमार के लिए भी खाना पैक कर ले जाना चाहे तो उसे भी उपलब्ध करवा दिया जाए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी गरीब दो वक्त के भोजन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!