Fri. Sep 18th, 2026

बक्सर: जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। डीडीसी आकाश चौधरी ने उन्हें पदभार हस्तगत कराया। इस मौके पर अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह व अन्य मातहत अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। विभागीय सूत्रों ने बताया निवर्तमान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल रविवार को ही डीडीसी को प्रभार सौंप निकल गए थे।

उन्होंने बहुत लोगों से मुलाकात भी नहीं की। उनकी गैरमौजूदगी में ही आज विद्यानंद सिंह ने अपने मातहत लोगों के साथ औपचारिक बैठक की। उन्होंने कहा, हम सभी एक परिवार की तरह काम करेंगे। और सरकार की योजनाओं और आम जन की सेवा का प्रयास करेंगे। वहीं कुमारी अनुपम सिंह ने कहा, हमें सर के लंबे अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!