
विद्युत तापगृह परियोजना (रेल कोरिडोर) एवं (वाटर पाईप लाईन, मौजा-चौसा) अंतर्गत अर्जनाधीन भूमि का मआवजा भुगतान के लिये हितबद्ध रैयतों से आवेदन प्राप्त करने हेतु कैम्प आयोजन का निर्णय लिया गया है, जिसका कार्यक्रम निम्नवत है :- दिनांक 30.06.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक मोहनपुरवा मौजा अंतर्गत अचल कार्यालय चौसा में कैम्प स्थल निर्धारित किया गया है। दिनांक 01.07.2022, 02.07.2022, 04.07.2022 एवं 05.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक बेचनपुरवा मौजा, दिनांक 06.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक बघेलवा मौजा, दिनांक 07.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक अखौरीपुर मौजा, दिनांक 08.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक माधोपुर मौजा, दिनांक 09.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक महादेवा मौजा, दिनांक 11.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक धर्मागतपुर मौजा, दिनांक 12.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक न्यायीपुर मौजा, दिनांक 13.07.2022 से दिनांक 16.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक चौसा मौजा, दिनांक 18.07.2022 से दिनांक 21.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक खेमराजपुर मौजा, दिनांक 22.07.2022, 23.07.2022 एवं दिनांक 25.07.2022, 26.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक कठघरवा मौजा, दिनांक 27.07.2022 से दिनांक 30.07.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक हुसैनपुर मौजा, दिनांक 01.08.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक महुआरी मौजा, दिनांक 02.08.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक सलारपुर मौजा एवं दिनांक 03.08.2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक चौसा (वाटर पाईप लाईन) मौजा अंतर्गत अंचल कार्यालय चौसा में कैम्प स्थल निर्धारित किया गया है। कैम्प स्थल पर हितबद्ध रैयतों से आवेदन प्राप्त किया जाना, प्राप्त आवेदनों की जाँच एवं मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जानी है। जिसके लिए संबंधित पदाधिकारी निम्न कार्रवाई अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे। आवेदन पत्र से संबंधित सभी प्रपत्र कैम्प में पर्याप्त मात्रा में रखने की कार्रवाई जिला भू-अर्जन कार्यालय बक्सर सुनिश्चित करेंगे। अंचल अधिकारी चौसा अपने अंचल निरीक्षक, संबंधित हल्का कर्मचारी एवं अमीन के साथ उपस्थित रहेंगे, ताकि आवेदन पत्रों की जाँच कैम्प स्थल पर ही किया जा सके। संबंधित हल्का कर्मचारी अपने साथ राजस्व अभिलेख अवश्य रखेंगे।