विधानसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य और देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह के बक्सर आगमन को लेकर एक तैयारी बैठक चुनाव कार्यालय, बाईपास रोड में की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भुवन ने बताया की त्रेता युग में असुर शक्तियों का नाश कर मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए जिस तरह भगवान राम का आगमन व्याघ्रसर ( आज का बक्सर) में हुआ था,आज कलयुग में भी बक्सर से राजनीतिक आसुरी शक्तियों के समूल नाश के लिए देश के यशस्वी गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह का आगमन बक्सर के किला मैदान में दिनांक 24.10.25 को अपराह्न 1.00 बजे होने जा रहा है।
बक्सर से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री आनंद मिश्रा, राजपुर सु. से जदयू प्रत्याशी श्री संतोष निराला, डुमरांव जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह तथा ब्रह्मपुर विधानसभा लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय के पक्ष में राजनीतिक विजय का आगाज करने के लिए जनता से रु ब रु होंगें। गृहमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए के नेताओं में जोश और उमंग का संचार हुआ है,ऐसा देखने को मिला। एनडीए के सभी दल आगमन की तैयारी कर रहें हैं।भाजपा अध्यक्ष श्री भुवन ने बताया की तय कार्यक्रम के अनुसार श्री अमित शाह जी का हेलीकॉप्टर शहर के आई टी आई मैदान में लैंड करेगा तदोपरांत बक्सर के किला मैदान में माननीय गृहमंत्री द्धारा जनसभा को सम्बोधित किया जाऐगा। बैठक में चुनाव संचालन समिति के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता और कार्यकर्ता के साथ उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।