
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि संपूर्ण देशवासियों को आपसे नर सेवा नारायण सेवा, जनसेवा जनार्दन सेवा, मानव सेवा माधव सेवा, की प्रेरणा मिलती है। आप करोड़ों लोगों के प्रेरणा के स्रोत है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की कल्पना को आपने साकार किया है। आपके नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। पूरे विश्व में रहने वाले भारतवंशी आप पर गर्व करते है। राष्ट्र के नवनिर्माण में आपका समर्पण अतुलनीय है। ईश्वर आपको स्वस्थ व प्रसन्नचित्त बनाए रखे और आप, आने वाले अनेक वर्षों तक राष्ट्र की एकनिष्ठ सेवा करते रहें। ऐसी कामना है।