
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी की तरह हैं।संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी को साथ लेकर मजबूत संगठन बनाकर आगे बढ़ना है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीताना है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बक्सर सर्किट हाउस के सभागार में बैठक के दौरान उक्त बातें कहीं। इसके पहले केंद्रीय मंत्री चौबे का ब्रह्मपुर पहुँचने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उसके उपरांत बक्सर सर्किट हाउस में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जिसे मजबूत होना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से ही संगठन में कार्य होता है। उन्होंने निष्ठावान व युवा कार्यकर्ताओं से धरातल पर कार्य करने, संगठन को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने की बात कही। साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जाने वाले कार्यक्रमों, अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री चौबे ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से देश के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे जरुरतमंद परिवारों को लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने की भी बात कही। साथ ही आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, कतवारू सिंह,सतेंद्र कुँवर, मृत्युंजय सिंह,सुनील राम,रुपेश मिश्रा, दिलीप मिश्रा,नवीन राय, पूनम रविदास, इंदु देवी,सौरभ तिवारी, अंजय चौबे, राहूल आनंद, राहुल दुबे, अजय तिवारी,अनुराग श्रीवास्तव,अभिनन्दन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।