Sun. Oct 25th, 2026

आरा- बक्सर में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम अभियान का निरीक्षण करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे मंगलवार व बुधवार को आरा एवं बक्सर में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम अभियान का निरीक्षण करेंगे।
मंगलवार को सुबह 8:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे न्यू गार्डिनर अस्पताल पटना में कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 9:00 बजे पटना से बिहटा के लिए रवाना होंगे, जहां ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। सुबह 10:30 बजे आरा पहुंचेंगे। सदर अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम अभियान का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत चिलहरी डुमरांव के लिए रवाना होंगे। राजकीय उच्च विद्यालय चिलहरी में कोविड से बचाव की सामग्री का वितरण एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बुधवार की सुबह कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर में वृक्षारोपण करेंगे। इसके उपरांत सदर अस्पताल बक्सर का निरीक्षण करेंगे। डॉक्टरों के साथ बैठक कर टीकाकरण अभियान की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत अनुमंडल अस्पताल डुमराव में कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही डुमराव एसडीओ डीएसपी वीडियो सीओ एवं सभी पीएचसी प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। उक्त बैठक में वार्ड अध्यक्ष, पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे इसके उपरांत निमेज ब्रह्मपुर पहुंचेंगे, जहां स्वर्गीय पंडित ऋषिकेश तिवारी पूर्व मंत्री बिहार सरकार की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी का भी निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!