
बक्सर :- कुछ महीने पहले ही एक दूसरे के घोर विरोधी रहे राजनीतिक छबि के लोग दल गत भावनाओं को भुल कर इन्द्रधनुष प्रतिष्ठान के उद्घाटन में एक साथ दिखे अहले सुबह बिधि वत पूजा पाठ ओर मंत्रोचारण के बीच प्रतिष्ठान की सुरुवात की गई , तत्पष्चात सासाराम के विधायक राजेश गुप्ता ने फीता काट कर दुकान का विधिवत उदघाटन किया ।विधायक को संजय गुप्ता ने अंगवस्त्र ओर फूलो का हार पहना कर स्वागत किया बताते चले कि यह राजद विधायक है ,फिर क्या था सिलसिला चलता रहा राजनीतिक दलों के लोगो के आना जाना लगा रहा जदयू से पूर्व मंत्री संतोष निराला सहित भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ,कांग्रेस के वर्तमान विधायक विश्वनाथ राम ,एवं सदर विधायक मुन्ना तिवारी ,और भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुँवर , सहित सामाजिक हस्ती छोटे सिंह, बैजनाथ सेठ, हजारो लोगो का आना जाना देर रात तक बना रहा देर रात तक चले इस उदघाटन के दौर में सारे बैर भुला कर एक अलग ही परिदृश्य विस्वामित्र की नगरी में देखने को मिला । क्या भजपा क्या बसपा क्या कांग्रेस क्या राजद क्या जेडीयू सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति के साथ प्रतिष्ठान मैं आकर प्रतिष्ठान की गरिमा बढ़ाई।प्रतिष्ठान के मालिक रविराज गुप्ता के बड़े भाई संजय गुप्ता ने कहा कि हम सभी भाई अपने इस प्रतिष्ठान में आए लोगों का स्वागत और अभिनंदन करते हैं उत्तम व्यवहार के साथ सर्वोत्तम साड़ियां और कपड़े और कपड़े की अनेकों भराईटी के वस्त्र उपलब्ध है।