Fri. Jul 31st, 2026

आज बक्सर जिला के दलसागर ग्राम के खेल मैदान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के पूर्व मीडिया प्रभारी श्री उमाशंकर सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू मुखिया जी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डुमराव रियासत के महाराज चंद्र विजय सिंह जी मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजपूत करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष राणा तिलक प्रताप सिंह और प्रदेश पदाधिकारी अभिषेक सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान रहा।
कार्यक्रम में जिला के अलावे प्रदेश के विभिन्न जिलों से करणी सेना के पदाधिकारी समाजसेवी और युवा इकट्ठे हुए थे।
कार्यक्रम का शुरुआत महाराणा प्रताप के तहत चित्र के ऊपर दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित करके हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य अतिथि के अलावा बहुत सारे वक्ता अपने अपने विचार और सुझाव रखे जिसमें मुख्य रुप से युवराज शिवांग विजय सिंह, जय सिंह राठौर, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, श्री अमरेंद्र राजेश जी,
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने समाज को एकजुट होने और कमजोर और गरीब तबके के लोगों को मदद करने का संदेश दिया।
सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री रामनाथ सिंह ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को बक्सर के गोलंबर एरिया में स्थापित करने का सुझाव दिया।
जोशीला वक्तव्य देते हुए डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने समाज को जमीनी स्तर पर रह करके कार्य करने का आहवान किया।
वही प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में करणी सेना को मजबूती देने और हर क्षत्रिय समाज के घर घर पहुंचने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराई।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजपूत सदैव समाज का रक्षक रहा है और आगे भी हमारा यही प्रयास होगा कि हम लोग अपनी रक्षा के साथ-साथ समाज के सभी गरीब और कमजोर लोगों की सुरक्षा प्रदान कर सकें।
डुमराव राज परिवार के शिवांग विजय ने करणी सेना के युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हम लोग सदैव आप लोगों के कार्यक्रम के साथ हैं।
संबोधन करने वालों में महाराणा प्रताप फाउंडेशन के अध्यक्ष तेजप्रताप छोटे सिंह पंकज बसुधरी, महिला नेत्री करिश्मा सिंह, इंद्रजीत बहादुर सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, इंदल मुखिया, आदि लोग थे।
कार्यक्रम स्थल युवाओं के जोश से लबालब था जय भवानी और जय श्री राम के नारों से पूरा माहौल राम में हुआ था।
करणी सेना के अध्यक्ष रिंकू मुखिया ने लोगों को अस्वस्थ किया के महाराणा प्रताप के प्रतिमा के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित कर संबंधित जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों से मुलाकात कर मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।
अंत में युवा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने घोषणा किया कि अगले वर्ष इससे भी भव्य रुप में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!