Fri. Apr 24th, 2026

🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱📢 विश्व पुरोहित पंचांग. 📢☸️☸️ अथ पंचांग ☸️☸️ दिनाँक 17/08/ 2021 🚩 मंगलवार ,दशमी तिथि, शुक्ल पक्ष, श्रावण मास 🚩🕉️ ऊँ श्रीपरमात्मने नम: 🕉️ 🙏गीता का श्लोक 🙏🕉️अथ सप्तमोऽध्याय 🕉️ श्लोक 👉 पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च तेजश्चास्मि विभावसौ । जीवनं सर्वभूतेषु तपश्चास्मि तपस्विषु ॥(गी0/07/09)अर्थ 👉 पृथ्वी में पवित्र गन्ध मैं हूँ और अग्नि में तेज मैं हूँ तथा सम्पूर्ण प्राणियों में जीवनीशक्ति मैं हूँ और तपस्वियों में तपस्या मैं हूँ । मंत्र 👉ऊँ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ फट् |इस मंत्र का जप सुबह व शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 108बार जप करें तो भैरव बाबा आपके परिवार की रक्षा अवश्य करेंगे इसमें कोई संदेह नही है 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🕉️ तिथि — दशमी 27:32 तक तत्पश्चात एकादशी☸️ पक्ष ———- शुक्ल पक्ष☸️ नक्षत्र —- ज्येष्ठा 25:35 तक तत्पश्चात मूल☸️करण —– तैतिल 16:29 तक☸️करण —- गर 27:22 तक🕉️ योग —— वैधृति 24:02 तक तत्पश्चात विश्कुम्भ ☸️ वार ——— मंगलवार ☸️मास ——- श्रावण मास☸️चन्द्र राशि —- वृश्चिक☸️सूर्य राशि —– सिंह ☸️ऋतु ———वर्षा ऋतु ☸️आयन ——— दक्षिणायण (उत्तर गोल) ☸️ संवत्सर ———- आन्नद (राक्षस) ☸️विक्रम संवत ——–2078☸️शाके ——–1943☸️कलियुगाब्द ——-5123⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️ 🕉️सूर्योदय 🌞05:38🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:42☸️दिनमान —— 13:03☸️रात्रिमान ———- 10:57☸️चन्द्रास्त 🌚—– 24:57☸चन्द्रोदय 🌙—– 14:20 🌷🌷लग्न कर्क 🌷🌷ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र सूर्य — सिंह — 00:10°– मघाचन्द्र — वृश्चिक — 18:07°– ज्येष्ठामंगल — सिंह –17:17°– पू०फाल्गुनीबुध —सिंह —14:59°– पू०फाल्गुनीगुरु — कुम्भ — 03:28°– धनिष्ठाशुक्र — कन्या — 06:48°– उ०फाल्गुनीशनि (वक्री) –मकर —14:57°– श्रवणराहु –वृष –13:26°– रोहिणी केतु —वृश्चिक—- 13:26°– अनुराधा🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🕉️पुत्रदा एकादशी कल यानी बुधवार को 🕉️🕉️गण्ड मूल अहोरात्र 🕉️🕉️सिंह राशि की सूर्य संक्रांति 🕉️ 🕉️ चतुर्मासा व्रत आरम्भ 🕉️राहुकाल (दोपहर) 15:26 से 17:04 तक अशुभकारक यमकाल 08:54 से 10:32 तक अशुभकारक गुलिक काल 12:10 से 13:48 तक शुभकारक अभिजित मुहूर्त 11:44 से 12:37 तक शुभकारक ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️10+03+1= 14 भागे 4 शेष 02 स्वर्गलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱10+10+5= 25 भागे 7 शेष 04 सभायां ,अशुभकारक,, ❌❌✡️✡️दिशा शूल विचार ✡️✡️ मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं, मंगलवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती है परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नही करनी चाहिए |✡️आज क्या करें न करें ✡️मंगलवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए, ,,,,ऐसा करने से मृत्यु का कारण होता है,,,,🌿🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿 🌿आज दशमी तिथि है और दशमी तिथि में कलम्बी (जल में उत्पन्न होने वाली बेल) का सेवन वर्जित है,,क्योंकि ऐसा करने से वंश की वृद्धि समाप्त हो जाती है,,,🌿 🍀🙏🏻 राशि फल 🙏🏻🍀मेष राशि >> चू, चे, चो, ला ली, लू, ले, लो, अकोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है वृष राशि >> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वोअपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतज़ार कर रही है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। मिथुन राशि >> का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हाआउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौक़े मिलेंगे। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, कर्क राशि >> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डोख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी। सिंह राशि >> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेधैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। कन्या राशि >> टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पोकामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। तुला राशि >> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, तेआज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। वृश्चिक राशि >> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यूआपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।धनु राशि >> ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भेबहुत ज़्यादा खाने से बचें और अपने वज़न पर नज़र रखें। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। मकर राशि >> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गीअपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। कुम्भ राशि >> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दाआपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। मीन राशि >> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चीआज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। ✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️ अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा ! ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!