Fri. Apr 24th, 2026

आगामी 14 मई को होने वाली इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत तैयारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है इस उदेश्य हेतु आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेंद्र तिवारी द्वारा बक्सर के स्थित इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ अपने प्रकोष्ठ मे एक मीटिंग कीl जिसमें बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं द्वारा उन वादों की सूची मांगी जिसमें बीमा कंपनियां समझौता करना चाहती हैं कई वादों को चिन्हित भी किया गया जिसे राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित किया जाएगा l इस मौके पर अधिवक्ता प्रेम चंद श्रीवास्तव शशि भूषण सिंह सुरेंद्र चौबे आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!