Fri. Apr 17th, 2026

आई ई एस एम बक्सर की मीटिंग सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल बक्सर मे जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे की अध्यक्षता मे की गई.मंच संचालन उपा कोषाध्यक्ष पेट्टी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह ने किया.जिला के लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए. लगभग 80 पूर्व सैनिकों एवम 4 विरंगनाओं ने अपना जीवन प्रमाण पत्र भरकर अपनी खुशियाँ जाहिर करते हुए आई ई एस एम बक्सर को बहुत बहुत बधाइयाँ दिए. 7 काउंटर जीवन प्रमाण पत्र भरने के लिए खोले गए थे जिस पर बिल्कुल निशुल्क कार्य किया गया. जिला उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे ने कहा की नवम्बर तक सभी सैनिकों एवम विरंगनाओ का जीवन प्रमाण पत्र बिल्कुल मुफ्त मे भरा जाएगा. जिला महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह ने बताया की आज कल हमारे बहुत से सैनिक साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैँ जिससे सावधान रहने की जरुरत है और कोई भी कही से बैंक कर्मचारी या बिजली बिभाग का कर्मचारी बनकर फोन करता है तो कोई भी डिटेल्स नहीं देना है तथा किसी के द्वारा लोन लेने पर गारंटर भी नहीं बनना है. जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा ने बताया की जो लोग ई सी एच एस कार्ड नहीं बनाए है वे शीघ्र बना ले नहीं तो बाद मे काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित ने सैनिकों को मिलने वाली हर सुबधाओं पर विशेष चर्चा किए. पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह ने ज्यादा से ज्यादा सदस्यता लेने के लिए घर घर जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया. मीटिंग मे उपस्थित सभी सैनिकों ने पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक साहब, पी सी डी ए के सभी अधिकारी गण और पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब की कार्यों की काफी सराहना की तथा उनके जय घोष से सारा वातावरण गुंजयमान कर दिए. इंडियन एक्स सर्विसमेंन मुवमेंट के चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह,सेना मेडल के द्वारा आई ई एस एम बक्सर को 35000 का कंप्यूटर देने पर सभी से काफी खुशियाँ जाहिर की और जनरल साहब को बहुत बहुत बधाइयाँ दी. डुमरावं अनुमंडल उपाध्यक्ष सूबेदार जयनेन्द्र सिंह ने आई ई एस एम बक्सर के विकाश के लिए अपना सुझाव दिए.संगठन के मार्ग दर्शक सूबेदार ईश्वर दयाल सिंह ने सैनिक एकता को बनाए रखने की सलाह दी. 10 सैनिकों ने आई ई एस बक्सर की सदस्य्ता ग्रहण की.मठिला ग्राम निवासी हवलदार अमरेंदर मिश्रा ने 6000 रुपये की दस कुर्सियां संगठन को दिए.अंत मे सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई. मौके पर उपस्थित सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय, उप सभापति सूबेदार द्वारिका पाण्डेय, कैप्टन आर सी पाल, जिला कोषाध्यक्ष आर बी सिंह, कैप्टन धर्म राज सिंह, कैप्टन तारकेश्वर पाण्डेय, सूबेदार आई डी सिंह, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, संयोजक राम नाथ सिंह, उप संयोजक भरत मिश्रा, कैप्टन अशोक उपाध्याय, उप संयोजक कशी नाथ उपाध्याय,सूबेदार राजेंद्र चौबे, तकनिकी ऑफिसर धनंजय दुबे, मिडिया प्रभारी गणेश सिंह, सूबेदार सुदामा प्रसाद, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, सूबेदार मनोरंजन तिवारी, सूबेदार लोक नाथ सिंह, इटाधी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, सीमरी प्रखंड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे, राजपुर डाइरेक्टर हकीम प्रसाद, सीता राम साहू, राम इकबाल सिंह, योगेंद्र सिंह, अम्बिका राय, ललन चौबे, उमा शंकर शर्मा, राजेंद्र तिवारी, वीर नारी संगीता देवी, कलावती देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी एवम सैंकड़ो पूर्व सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!