Fri. Apr 17th, 2026

आई ई एस एम, डुमरांव अनुमंडल की मीटिंग सैनिक कार्यालय जयपुरिया स्कूल डुमरांव में डुमरांव चेयरमैन सूबेदार अजय पांडेय और अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन उपाध्यक्ष हवलदार गजेंद्र तिवारी ने की । डुमरांव अनुमंडल के सैकड़ों सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए । आई एस एम बक्सर के चेयरमैन सह शाहाबाद हेल्थ केयर के अध्यक्ष डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने मीटिंग में पहुंचकर और अपने अभिवादन से सैनिकों के मनोबल के बढ़ाया और हर तरह के मदद करने का आश्वासन दिए । डुमरांव के चेयरमैन सूबेदार अजय पांडेय ने अपने अभिवादन में सभी सैनिकों को बताया कि संगठन को हर तरह से हमारा समर्थन जारी रहेगा और संगठन का विस्तार युद्ध स्तर पर किया जाएगा और सदस्यता अभियान को गांव गांव तक चलाया जाएगा । अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ने पेंशन संबंधित सारी जानकारियां विस्तार से दी । उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने पुलिस द्वारा की जा रही सैनिकों के साथ बर्बरता पर जोर देते हुए कहा कि बक्सर जिला में सैनिकों के साथ अगर किसी भी तरह की बर्बरता की गई तो उसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । साथ ही साथ बताया कि दिल्ली रक्षा विभाग द्वारा अगर सैनिकों के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता की गई तो टोल फ्री नंबर 155306 पर संपर्क करे और वहां से पूरी मदद मिलेगी । मीटिंग में पहुंचे सभी चयनित पदाधिकारियों द्वारा अलग अलग अपनी जानकारियां दी गई । डुमरांव चेयरमैन सूबेदार अजय पांडेय और अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय और चयनित पदाधिकारियों द्वारा आए हुए सभी सैनिकों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । डुमरांव अनुमंडल के सभी चयनित पदाधिकारियों ने भी अपना अलग अलग विचार रखे । उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे ने बताया कि आज बक्सर को इस मुकाम तक पहुंचाने में पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब , पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह एवं पी सी डी ए के सभी अधिकारियों की अहम भूमिका है ।आई ई एस एम बक्सर द्वारा अभी तक लगभग चार करोड़ रुपए पेंशन और एरियर के रूप में दिलाया जा चुका है । सभी सैनिकों को अपना डिस्चार्ज बुक, पी पी ओ , आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम और जन्म तिथि को सही करने का आदेश दिया है । ई सी एच एस कार्ड को बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया ।भारत माता की जय , वंदे मातरम, आई ई एस एम बक्सर जिंदाबाद , आई ई एस एम, डुमरांव जिंदाबाद , पी सी डी ए शाम देव साहब जिंदाबाद, श्री मनोज सिंह साहब जिंदाबाद, मेजर पी के पाण्डेय जिंदाबाद , अजय पांडेय जिंदाबाद और कमलेश्वर राय जिंदाबाद के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया । अंत में सभापति सूबेदार योगेन्द्र सिंह द्वारा मीटिंग समाप्ति को घोषणा कर दी गई । मौके पर बक्सर अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी, लेफ्टिनेंट आर बी ओझा , सभापति कैप्टन बी एन पांडेय चेयरमैन डुमरांव सूबेदार अजय पांडेय, अध्यक्ष डुमरांव सूबेदार कमलेश्वर राय, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, कैप्टन ददन सिंह, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सूबेदार जैनेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हवलदार गजेंद्र तिवारी, ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष सूबेदार कमलेश सिंह, कैप्टन आर सी पाल , सत्य नंद पांडेय, सूबेदार आर एन मिश्रा, सचिव हरेंद्र मिश्रा, उप चेयरमैन नायब सूबेदार बलि राम मिश्रा , भारत मिश्रा , श्री किशन लाल, अवधेश प्रसाद सिंह, अरविंद पांडेय, एल बी राय, सतीश सिंह, मनोरंजन तिवारी , बबन मिश्रा , श्रीकांत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, हरिहर सिंह , काशी नाथ उपाध्याय ,राम नाथ सिंह हवलदार सतीश गिरी, शिव कुमार सिंह, नारद यादव , फुल बदन सिंह , तारा बाबू,जग नारायण साहू, राम इकबाल सिंह, सुरेश यादव, नारद यादव धनंजय दुबे, प्रदीप सिंह, वीर नारी कुसुम देवी, सुशीला देवी , सरोज देवी एवं सैकड़ो पूर्व सैनिक ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!