
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भाजयुमो,बक्सर ने ” यंग इंडिया रन ” प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष डॉ प्रियरंजन चौबे के नेतृत्व “11 नंबर लख” से महदह तक 5km में यंग इंडिया रन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह जी रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक 45 जिलों में एक साथ कराया गया “यंग इंडिया रन” कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी का रजिस्ट्रेशन प्रदेश द्वारा भेजे गए लिंक पर कराया गया है। कार्यक्रम का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा नए युवाओं को जोड़ना है। जिससे युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी। स्वामी विवेकानंद ने कहा है, उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। यह उद्घोष युवाओं को युगो युगो तक प्रोत्साहित करते रहेगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ प्रियरंजन चौबे ने बताया कि जिले के प्रभावशाली युवाओं, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, यूथ आइकॉन को व्यक्तिगत रूप से मिलकर आमंत्रित किया गया था।
जिलाध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि किया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- सर्वजीत कुमार, ग्राम – लालगंज, द्वितीय स्थान – प्रकाश कुमार गुप्ता, बाजार समिति बक्सर, तृतीय स्थान – मारुति नंदन मिश्रा, गोलंबर बक्सर ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित पुरस्कार भी दिया गया। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राहुल यादव, विनय कुमार पाठक, सचिन कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार रजक, सोनू कुमार, अभय कुमार, सरोज यादव, पप्पू कुमार, राहुल कुमार, विजय यादव, विक्की पांडे, सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश पांडे,जिला उपाध्यक्ष अक्षय ओझा, सौरभ चौबे,रूपेश दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहें।