
श्री अश्विनी कुमार चौबे, माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री के द्वारा सर्वप्रथम नाथ बाबा मंदिर का दर्शन किया गया तत्पश्चात आदर्श गौशाला बक्सर का निरीक्षण किया गया।*
माननीय मंत्री महोदय के द्वारा समाहरणालय परिसर बक्सर में आयोजित विशेष शिविर में संबल योजना के तहत दिव्यांग जनों को तिपहिया साइकिल एवं व्हीलचेयर का वितरण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री महोदय के द्वारा डीपी उच्च विद्यालय उनवास में अभियान विश्वामित्र योजना के तहत एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने वहां उपस्थित छात्र छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद एवं अन्य विधाओं में रुचि लेने को कहा जिससे मानसिक बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके। साथ ही वहां उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य से विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में पृच्क्षा की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया साथ ही बच्चों के कंप्यूटर शिक्षा के संबंध में जल्द ही कंप्यूटर शिक्षा को प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया।
माननीय मंत्री महोदय ने उद्घाटन किए गए पुस्तकालय का नाम आचार्य शिवपूजन सहाय के नाम पर रखने की घोषणा की जिससे विद्यालय के छात्र छात्राओं को आचार्य शिवपूजन सहाय की स्मृतियों को संजोते हुए भावी पीढ़ी को आचार्य शिवपूजन सहाय के संबंध में बताया जा सके। माननीय मंत्री महोदय के द्वारा पंचायत सुविधा केंद्र उनवॉस के पास अवस्थित पार्क में आचार्य शिवपूजन सहाय के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और उसके पास स्थित तालाब का निरीक्षण किया गया।
माननीय मंत्री महोदय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को वनों के प्रक्षेत्र पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण कराते हुए पार्क एवं तालाब का सौंदर्यीकरण करने को निर्देशित किया। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा ने बताया कि मनरेगा के तहत तालाब के किनारे घाट बनाने का योजना प्रस्तावित है इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। माननीय मंत्री महोदय ने तालाब की सफाई करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी को निर्देशित किया।
श्री अश्विनी कुमार चौबे, माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत उनवॉस में राजकीय बुनियादी विद्यालय उनवॉस प्रखंड इटाढ़ी में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित उनवॉस के ग्रामवासी उपस्थित थे।
विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का माननीय मंत्री महोदय के द्वारा निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम माननीय मंत्री महोदय के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 लाभुकों को स्वीकृति पत्र माननीय मंत्री महोदय के द्वारा दिया गया। मनरेगा योजना के तहत 10 लाभुकों को जॉब कार्ड माननीय मंत्री महोदय के द्वारा दिया गया। माननीय मंत्री महोदय के द्वारा राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के अंतर्गत ₹20000 की स्वीकृति राशि पत्र श्रीमती आशा देवी को दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता एलएईओ को तालाब के किनारे निर्मित घाटों का निरीक्षण कर त्रुटियो का निराकरण कर घाट का सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री महोदय के द्वारा आचार्य शिवपूजन सहाय की स्मृति में प्रवेश द्वार का निर्माण करने को कहा गया। माननीय मंत्री महोदय ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण करते हुए उन अमृत सरोवरो का नाम शहीदों/स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा जाएगा।
समीक्षा के क्रम में माननीय मंत्री महोदय ने कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को डीपी उच्च विद्यालय उनवॉस में जल निकासी की व्यवस्था करने को निर्देशित किया। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा का ने बताया कि डीपी उच्च विद्यालय उनवॉस में चारदीवारी निर्माण की योजना प्रस्तावित है।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को निर्देशित किया गया कि उनवॉस पंचायत अंतर्गत नल जल योजना की समीक्षा करते हुए 15 दिनों के अंदर प्रतिवेदन दे साथ ही जिन जगहों पर जलापूर्ति नहीं हो रही है वहां जलापूर्ति करना सुनिश्चित करें।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र जो अधूरा निर्मित है 15 दिनों के अंदर जांच कर अपना प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। साथ ही 02 आंगनबाड़ी केंद्र के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया गया कि वहां पर पहुंच पथ होना सुनिश्चित हो।
कृषि विभाग की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
माननीय मंत्री महोदय ने आम जनों से अपील किया कि रसायनिक खादों का मानक के अनुरूप ही प्रयोग करें रसायनिक खादों का अधिक प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है साथ ही आम जनों से अपील किया कि पराली न जलाएं। पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है।
*फरवरी 2021 में दिल्ली से आए हुए टीम के द्वारा एपीआईडी योजना अंतर्गत चयनित 128 लाभुकों को मोटरट्राईसाइकिल दिया जाना है इसके संबंध में माननीय मंत्री महोदय ने सांसद मद से राशि देने की घोषणा की।