Sat. Oct 31st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा अभियान विश्वामित्र के तहत सिमरी प्रखंड के सहियार पंचायत में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा व्यक्तिगत पहल पर शुरू हुए अभियान विश्वामित्र के तहत सिमरी प्रखंड के सहियार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। विदित हो कि अभियान विश्वामित्र कार्यक्रम के तहत जिले में और विद्यालयों में भी छात्र छात्राओं को मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जा चुका है आज उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि लाइब्रेरी के माध्यम से युवा वर्ग में शिक्षा के प्रति भावना को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत सारे ऐसे छात्र-छात्रा होते हैं जिन्हें पढ़ने के लिए किताबें तक नहीं प्राप्त होती हैं वैसे छात्र छात्रा लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। आज आमतौर पर देखने को मिल रहा है कि बहुत सारे छात्र-छात्रा मोबाइल को इंटरनेट में अपना समय जाया करते हैं वैसे छात्र छात्रा लाइब्रेरी में बैठकर पुस्तक पढ़कर ज्ञान अर्जित कर सकते है। उद्घाटन के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, वरीय उप समाहर्ता सह डायरेक्टर डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सिमरी, डीपीओ एसएसएसआर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। लाइब्रेरी हेतु पुस्तक दान सहियार के मनोज पाठक ने किया। युथ क्लब के सदस्य सोनू द्विवेदी के साथ सौरभ उपाध्याय के साथ सैकड़ो ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!