Mon. Nov 2nd, 2026

जिलाधिकारी बक्सर ने रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकाल पूरा होने पर किया रेडक्रॉस सोसायटी को भग
भारतीय रेडक्रास सोसायटी की बक्सर जिला शाखा की कार्यकारिणी समिति के कार्यकाल पूरे होने के कारण जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को इसे भंग करने के साथ ही एडहॉक कमिटी का गठन करने का आदेश जारी किया है। वही अब नए प्रबंध कार्यकारणी चुनाव की कार्रवाई शुरू होगी।

भारतीय रेडक्रास सोसायटी बक्सर जिला इकाई का चुनाव मार्च 2016 में हुआ था। जिसमें सदस्यों के चुनाव के बाद डॉ आशुतोष सिंह को अध्यक्ष, डॉ. शशांक शेखर को उपाध्यक्ष और हनुमान अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं श्रवण तिवारी को सचिव चुना गया था। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस संबंध में सचिव और अध्यक्ष के द्वारा 26 मार्च 2022 को जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया था, जिसमें रेडक्रास सोसायटी के कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही गई थी। वही अब जिलाधिकारी अमन समीर ने रेडक्रास सोसायटी को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी के नए प्रबंध कार्यकारणी के गठन तक एडहॉक कमिटी का गठन किया है।

जिसके प्रेसिडेंट स्वयं जिलाधिकारी अमन समीर रहेंगे,तथा वाइस प्रेसिडेंट सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा रहेंगे। वही श्रवण तिवारी कार्यकारी सचिव बनाएं गए है। इसके अलावा सिविल सर्जन,जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,अग्रणी बैंक प्रबंधक, प्राचार्य एमवी कॉलेज, आईएमए अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रसाद को सदस्य बनाया गया है। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी से सम्बंधित वित्तीय कार्यो का संचालन वाइस प्रेसिडेंट एवं कार्यकारी सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!