Sun. Apr 19th, 2026

अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में संविदा पर नियुक्ति के विरोध में कतिपय संगठनों के द्वारा राज्यवापी प्रदर्शन को देखते हुए दिनांक 17.06.2022 से दिनांक 20.06.2022 तक विधि व्यवस्था संधार हेतु संयुक्त जिला आदेश जारी कर दिया गया है।**वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक, बिहार पुलिस रेडियों, बक्सर के निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 17.06.2022 से दिनांक 20.06.2022 तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे। साथ ही इस आशय से जिला के सभी वितन्तु स्टेशनों को कार्यरत रहने का निदेश देंगे। परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र बक्सर ब्रज वाहन के साथ एक दंगा पार्टी की प्रतिनियक्ति बक्सर नगर थाना एवं एक दंगा पार्टी डुमराँव थाना पर अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव के अधीन करेंगे जो प्राप्त निर्देश के आलोक में तत्क्षण आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अग्निशाम पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि मॉडल थाना बक्सर/डुमराँव थाना में एक-एक तैयार हालत में फायर बिग्रेड वाहन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे एवं प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिला अस्पताल के साथ बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डलीय अस्पताल तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ तैयार स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला अस्पताल बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव में एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया गया कि अपने थाना अंतर्गत सभी चिहिन्त संवेदनशील स्थलों पर अपने स्तर से चौकीदार/पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियक्ति करेंगे एवं स्वयं भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे तथा साथ ही गश्ती वाहन को संवेदनशील स्थलों के निगरानी करने एवं विधि-व्यवस्था संधारण प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब विधि सम्मवत कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारियों को सूचित करेंगे। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति दिनांक 17.06.2022 से दिनांक 20.06.2022 अथवा स्थिति सामान्य होने तक की जाती है। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव उक्त के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त को-ऑडिनेटर, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल को उनके दायित्वों से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे एवं नियमित अंतराल पर भ्रमणशील रहकर केन्द्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य उल्लेखित बिन्दुओं पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उक्त अवसर पर बक्सर अनुमण्डल क्षेत्र हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241)/अुनमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 6207926802/9431800090) तथा डुमराँव अनुमण्डल क्षेत्र हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9473191242)/अुनमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव (मो0 6207926803/9431800091) विधि-व्यवस्था एवं उक्त कार्य के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में संविदा पर नियुक्ति के विरोध में कतिपय संगठनों के द्वारा राज्यवापी प्रदर्शन को देखते हुए दिनांक 17.06.2022 से दिनांक 20.06.2022 तक विधि व्यवस्था संधार हेतु 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट/पुलिस एवं 15 गश्ती दल दण्डाधिकारी/पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!