Tue. Nov 3rd, 2026

डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ बक्सर “डाब” के तत्वाधान में होने वाले दो दिवसीय 17 व 18 दिसम्बर को भिखारी ठाकुर महोत्सव 2022 कार्यक्रम को लेकर एक आवश्यक बैठक स्थानीय रामलीला मंच पर की गई। जिसकी अध्यक्षता ‘डाब’ के अध्यक्ष सुरेश संगम व संचालन महासचिव हरिशंकर गुप्ता ने की। बैठक में भिखारी ठाकुर महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन से बातचीत के बाद तय हुआ कि उक्त तिथि को बक्सर नगर परिषद् के प्रथम चरण के चुनाव व जिले में लागू आचार संहिता के मद्देनजर भिखारी ठाकुर महोत्सव के भव्य कार्यक्रम को 17-18 दिसम्बर 22 को स्थगित किया जाता है। साथ ही यह भी तय किया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह की तिथि आगे बढ़ाया जाय और इसको नये वर्ष के अवसर पर कोई तिथि निश्चितकर (दो दिवसीय) महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाय। इस मौके पर जानकारी देते हुए ‘डाब’ के अध्यक्ष आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम ने बताया कि आगामी 18 दिसम्बर 2022 को संध्या चुनाव सम्पन्न के पश्चात भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर जी की जयंती दीप प्रज्वलित कर संस्थान मे साधारण तरिके से मनाया जाये। जयंती के अवसर पर केक काटकर और 56 प्रकार के देशी व्यंजनों का भोग लगाकर महान कलाकार को याद किया जाये। जबकि संस्थान द्वारा वृहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह को चुनाव पश्चात कोई तिथि निश्चित कर मिडिया के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा।

उक्त बैठक में ‘डाब’ के अध्यक्ष सुरेश संगम, महासचिव हरिशंकर गुप्ता, संरक्षक रामस्वरूप अग्रवाल, डा महेंद्र प्रसाद, रामलीला समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा, निर्मल कुमार सिंह, डॉ0 जी कुमारी, प्रदीप कुमार जायसवाल, संदीप कुमार जायसवाल उर्फ करतार सिह, डा श्रवण तिवारी, ओमप्रकाश केशरी पवननदन, तनीषा राय के अलावे अन्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!