चुनावी सरगर्मी के बीच क्षत्रिय समाज की एक बैठक होटल हेरिटेज, चरित्रवन बक्सर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मझरिया निवासी कैप्टन जनार्दन सिंह तथा संचालन संजय सिंह जदयू ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आजादी से पूर्व और आजादी के बाद के काल में क्षत्रिय समाज की भूमिका और महता को सभी के सामने गम्भीरता पूर्वक रखा।और बताया कि भारत माता के लिए ऐ क्षत्रिय समाज किस तरह अपने और अपने पुरखों का बलिदान दिया और जंजीरों में जकड़ी भारत माता को आजाद कराया। बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने राजपूत समाज की सक्रिय राजनीति में भूमिका के महत्व को बारीकी से रखा और कहा कि मोदी जी देश का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है, इसलिए मोदी की पसंद मिथलेश तिवारी को देश हित में मतदान करना हम राजपूत समाज का कर्तव्य है।कैप्टन जनार्दन सिंह ने अपनें सम्बोधन से यहां सभा में उपस्थित सभी लोगों को एहसास करा दिया कि वीर बांकुड़ा कुंवर सिंह को किस तरह अस्सी वर्षों की उम्र में जवानी जागी थी। उन्होंने महाराणा प्रताप वाली भूमिका में आ कर दहाड़ते हुए मिथिलेश तिवारी को विजयी बनानें का आह्वान किया।विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा ने भी मिथिलेश तिवारी को जिताने के लिए हुंकार भरी।अन्त में प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने भरे मंच से कहा कि इतिहास गवाह है कि समाज में अगर सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की कद्र कोई करता है तो वह राजपूत समाज ही है। राजपूत राजा होता है और देने का काम भी राजपूत ही करतें हैं। इसलिए मैं मिथिलेश तिवारी आप सभी उपस्थित क्षत्रिय समाज से निवेदन है कि एक जून तक हमारे मान सम्मान की चिंता कर आशीर्वाद देने का कार्य करे और चार जून के बाद आपके मान सम्मान की चिंता मिथलेश तिवारी करेगा। बैठक में उपस्थित सभी क्षत्रिय समाज के लोगों ने मिथिलेश विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। बैठक में मुख्य रूप से कतवारु सिंह,संत सिंह ,अशा नंद सिंह, अमित सिंह, उमाशंकर सिंह ,कमलेश सिंह, हवलदार सिंह, विनोद सिंह मुखिया, सुनील मुखिया बकसाड़ा, राघवेंद्र उज्जैन, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, भोला सिंह रामोवरिया चंदन सिंह, प्रमोद सिंह बलिहार ,राजीव रंजन सिंह, उमाशंकर राय ,विंध्याचल सिंह मुखिया, बलवंत सिंह,पुनीत सिंह, तेज प्रताप छोटे, संजय सिंह, संजय सिंह राज नेता, राजीव रंजन सिंह, बबलू सिंह, चिंटू सिंह, छोटे सिंह, कमलेश्वर सिंह, सुखदेव राय, संतोष सिंह सहित सैकड़ों क्षत्रिय समाज के कद्दावर नेता मौजूद रहे।