Mon. Apr 20th, 2026

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद्, बक्सर की अध्यक्षता में नगर परिषद् बक्सर क्षेत्रान्तर्गत साफ़-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बैठक आहूत की गई
सर्वप्रथम बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद् बक्सर क्षेत्रान्तर्गत पूर्व से कराए जा रहे साफ़-सफाई कार्यों को दुखद बताते हुए कहा कि मुख्य सड़क, गंगा घाट, वार्डों के भीतर इत्यादि जगहों पर NGO द्वारा कराए जा रहे साफ़-सफाई कार्य का कार्यालय स्तर से सुदृढ़ ढंग से निगरानी करने हेतु EO द्वारा नगर परिषद् बक्सर क्षेत्र को 4 (चार) ZONE यथा, 1.) भगवान वामन ज़ोन, 2.) भगवान गौरीशंकर ज़ोन, 3.) रानी सती माता जोन एवं 4.) माता अहिल्या जोन में विभक्त किया गया ।

कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बैठक में गठित Zone हेतु नगर प्रबंधक को नोडल पदाधिकारी तथा श्री आशुतोष कुमार सिंह को CSI (चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर) नामित किया गया । प्रत्येक Zone हेतु चार SI (सेनेटरी इंस्पेक्टर) को नामित किया गया, जो निम्नवत
है:-
भगवान वामन ज़ोन
श्री अमित कुमार
भगवान गौरीशंकर ज़ोन
श्री विजय चौरसिया
रानी सती माता ज़ोन
श्री राजेश श्रीवास्तव
माता अहिल्या ज़ोन
श्री रोहित सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!