प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा।
सुत विलोकी हर्षित महतारी, बार-बार आरती उतारी।।
श्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को देर रात्रि मंचित कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे श्री राधा माधव रासलीला एवं रामलीला संस्थान के स्वामी श्री सुरेश चंद्र उपाध्याय “व्यास जी” के सफल निर्देशन में ‘भगवान श्रीरामजी के राजतिलक लीला’ का मंचन किया गया.
जिसमें दिखाया गया कि भरत मिलाप के पश्चात अन्य भाइयों और नगर वासियों से मिलते हुए प्रभु श्री राम सर्वप्रथम कैकेई के महल में जाते हैं, उनसे मिलने के पश्चात अपने महल में आकर माताओं सहित पूरे राज परिवार से मिलते हैं और गुरु वशिष्ट जी से अपने साथ लाए सखाओं का परिचय कराते हैं. उसके बाद वशिष्ट जी मंत्री सुमंत को बुलाकर भगवान के राजतिलक की तैयारी करवाते हैं. अवधपुरी सजने लगती है. राजतिलक की शोभा बढ़ाने हाथी, घोड़ा, ऊंट इत्यादि आते हैं. तैयारी पूरी होने पर श्री राम को प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ द्वारा किया जाता है. उसके पश्चात सभी ब्राम्हण व अन्य भगवान को तिलक लगाते हैं. पुत्र को सिंहासन पर आसीन देख मातायें हर्षित होकर आरती उतारती है.
“प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा।
सुत विलोकी हर्षित महतारी, बार-बार आरती उतारी।।
अंतिम दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा व संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम ने की. वहीं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने किया.
इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम द्वारा इस वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा भी पढ़कर सुनाया गया.
‘भरत मिलाप की रात्रि जमुना चौक विभिन्न पूजा पंडालों एवं संस्थाओं द्वारा निकाले गए सर्वश्रेष्ठ झांकियों को आर० के० ज्वेलर्स के सौजन्य से शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. जिसमें झांकी में प्रथम पुरस्कार “शिव पार्वती साथ में छठ पूजा करते हुए” शिर्षक के लिए बारी टोला को, द्वितीय पुरस्कार “राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध” शिर्षक के लिए नवयुवक संघ, तुरहा टोली को एवं तृतीय पुरस्कार ‘महर्षि विश्वामित्र जी द्वारा यज्ञ हवन’ दृश्य के लिए वीर एकलव्य क्लब, मल्लाह टोली को दिया गया. साथ ही अन्य लोगों को भी संतावना पुरस्कार दिया गया.
वहीं कार्यक्रम के दौरान सराहनीय योगदान के लिए समिति के तरफ से लायंस क्लब आफ बक्सर गंगेज, रोटरी क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी को सम्मानित किया गया. साथ ही समिति के सदस्यों को भी आयोजन में भरपूर सहयोग के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया वहीं भरत मिलाप आयोजन समिति के सह संयोजक मूलचंद सर्राफ उर्फ टुनटुन जी को सराहनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन, मीडिया कर्मी सहित जिले की तमाम जनता को समिति के तरफ धन्यवाद दिया गया.
मौके पर समिति के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा, संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश संगम, लाइसेंसदार कृष्ण कुमार वर्मा, कमलेश्वर तिवारी, उदय सर्राफ जोखन, राजकुमार गुप्ता, चिरंजीलाल चौधरी, नारायण राय, राजेश चौरसिया, बृजमोहन सेठ, सुशील मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, महावीर गुप्ता, तेज प्रताप सिंह छोटे, बबुआ तिवारी के अलावे लायंस अध्यक्ष योगेश जायसवाल, लायन शशिभूषण जी, लायन डा0 अतुल मेहरोत्रा, लायन सुधीर सर्राफ, लायन ऋषि निर्मल, रोटरी के अध्यक्ष मनीष पांडेय, सचिव मनोज वर्मा, रो० राजेश केसरी, रो० अमरनाथ कांस्यकार, रेड क्रास के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सुमीत मानसिंहका, सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे