
आज दिनांक 21 मार्च को चौसा महादेवा घाट पर शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान ,चौसा के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार यादव ने की जबकि संचालन का काम अधिवक्ता सुनील कुमार मालाकार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सह पूर्व ज़िलपार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि आजादी के करीब 74 वर्ष बीत जाने के बाद भी चौसा श्मशान घाट की स्थिति बद से बदतर है।श्मशान घाट पर बक्सर,रोहतास एवं भभुआ के सैकड़ों गाँव के लोग यहां अंतिम संस्कार के लिए आते हैं।लेकिन आज भी यहाँ शमशान घाट पर जाने के लिये रास्ता नही,पानी पीने की एवं बिजली की व्यवस्था नही है।यदि श्मशान घाट पर जिला प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।पांच सूत्री मांग उक्त हैं:-
(1)मुख्य सड़क से शमशान घाट तक सड़क की व्यवस्था
(2)पानी की उचित व्यवस्था
(3)विद्युत शवदाह गृह की व्यवस्था
(4)ठहरने की उचित व्यवस्था
(5)शमशान घाट की सौंदर्यीकरण की व्यवस्था।इस कार्यक्रम में अधिवक्ता वसीम अकरम, नितेश कुमार उपाध्याय, शैलेश कुशवाहा,भरत पांडेय,लक्ष्मण पासी,सालिक सेठ,सुदर्शन यादव सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।