
जिला स्थापना दिवस एवं बिहार दिवस के अवसर पर दिनांक 17.03.2021 से 22.03.2021 तक संचालित जिला प्रशासन के कार्यक्रमों में दिनांक 19.03.2021 को नगर भवन में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के उप विकास आयुक्त श्री योगेश कुमार सागर के कर कमलों से कार्यक्रम को द्वीप प्रज्जवलन करते हुए शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर श्री के0के0 उपाध्याय, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई श्री राजकुमार सिह, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर श्रीमती पूनम कुमारी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुक वर-वधू को अनुदान राशि एवं भेंट देकर, मुख्य अतिथि द्वारा अनुग्ररित किया गया। निःशक्त विवाह योजना का लाभ अनुदान वर विजय कुमार उपाध्याय, वधु- रागिनी उपाध्याय, रेणु कुमारी एवं शशि प्रकाश तथा कृष्णा कुमारी एवं अविनाश कुमार को दिया गया। मुख्यमंत्री अन्तरजातीय विवाह अनुदान से काजल कुमारी, अमित कुमार चौरसिया, अंजु कुमारी, अजय कुमार गुप्ता, रिंकी कुमारी, गोबिन्द ठाकुर, प्रिया कुमारी, राहुल कुमार, अन्जु कुमारी, रोहित कुमार तथा किरण कुमारी, दीपक कुमार को दिया गया। साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण सामाजिक सुरक्षा के योजनाओं तथा प्रेरण के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले कर्मयोगियों के उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। श्री व्यास मुनी दूबे, श्री रामेश्वर प्रसाद, डॉ0 मनोज कुमार यादव, श्री अरूण कुमार, श्री रामजी सिंह, श्रीमती विनीता राय, श्री प्रमोद केसरी, श्री जितेन्द्र ठाकुर तथा रामेश्वर प्रसाद वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का लाभ प्राप्त करने वाले तथा निःशक्तता से सक्षमता की ओर उत्प्रेरित एवं जातिगत बंधनों को तोड़ने के लिए वर-वधुओं को प्रेरणादायक बताया गया एवं अन्य लोगों को अन्य योजनाओं, यू0डी0आई0डी0 निबंधन एवं राशन कार्ड आदि में सम्पूर्ण लक्ष्य प्राप्त किया जा सके इस पर भी कार्य करने का निदेश दिया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर द्वारा परिवहन की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त करने के लिए दिव्यांगजनों को प्रेरित किया गया तथा राशन कार्ड में दिव्यांगजन शत-प्रतिशत आच्छादित हो, इस क्षेत्र में भी कार्य करने का संकल्प उनके द्वारा लिया गया। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना तथा यू0डी0आई0डी0 निबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।