Mon. Nov 2nd, 2026

आज दिनांक 20 मार्च 2021 को उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा जिला स्तरीय मेला ऋण वितरण मेला का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए आमजनों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपनी दैनिक आवश्यकता को पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि आज एक ही जगह जिला के सभी बैंको के प्रतिनिधिगण उपस्थित हैं, ताकि आमलोगों को ऋण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं ऋण सहजता से उपलब्घ हो सके। आज के लोन मेला में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 196 लोगों को 19.6 लाख रूपया पी0एम0ई0 जी0पी0 योजना के तहत 31 लोगों को 254.45 लाख रूपया, मुद्रा लोन के तहत 61 लोगों को 136.53 लाख रूपया, एम0एस0एम0ई के तहत 71 लोगों को 458 लाख रूपया, एस0एच0जी0 के तहत 262 लोगों को 341.5 लाख रूपया, एन0यू0एल0एम0 के तहत 10 लोगो को 18 लाख रूपया, के0सी0सी0 क्रॉप के तहत 64 लोगों को 93.57 लाख रूपया का ऋण दिया गया। कुल चालीस करोड़ उनतीस लाख सनतानवे हजार का ऋण वितरित किया गया। के0सी0सी0 मत्स्य के तहत पाँच लाभुकों को 3.55 लाख रूपया, कृषि के तहत 47 लाभुकों 127.6 लाख रूपया, 39 लोगो को कार लोन के तहत 28909 लाख, आवास लोन के तहत 26 लोगों को 472.25 लाख रूपया पर्सलन लोन के तहत 264 लोगों को 1394.9 लाख रूपया, शिक्षा लोन के तहत 07 लोगों को 36 लाख रूपया एवं अन्य तरह के लोन के लिए 120 लोगों को 330.41 लाख रूपया दिया गया। कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता, बैकिंग रश्मि कुमारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, लोड बैंक के पदाधिकारी श्री आनंद कुमार ओझा के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारीगण, कर्मीगण एवं लाभुकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!