Sat. Apr 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा बक्सर कोईलवर तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल बक्सर को निदेशित किया गया कि तटबंध पर जहाँ गैप है, उस स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे तथा तटबंध पर कितने संरचना का निर्माण किया गया है का निरीक्षण कर 24 घण्टा के अंदर संबंधित अंचलाधिकारी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। अंचलाधिकारी ब्रह्यपुर, सिमरी एवं चक्की को निदेशित किया गया कि उनके क्षेत्र में तटबंध पर निर्मित सरंचना को 07 दिनों के अंदर हटाना सुनिश्चित करेंगे। तटबंधों की सुरक्षा हेतु प्रति एक किलोमीटर पर स्थानीय व्यक्ति की प्रतिनियुक्ति करनी है ताकि तटबंध की बाढ़ से सुरक्षा हेतु पूर्व सूचना उलब्ध करा सके, परन्तु निरीक्षण के क्रम में कम्यूनिकेशन प्लान उपलब्ध नहीं कराया गया। कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निदेशित किया गया कि प्रतिनियुक्त व्यक्ति का फोन नम्बर एवं पता के साथ सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी आपदा बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव एवं संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!