
जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा बक्सर वासियों से अपील किया जाता है कि लू से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन करें तथा अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।*
जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को मुक्ति धाम स्थल पर अतिरिक्त पानी के टैंकर की व्यवस्था करने एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था कराने तथा महत्वपूर्ण पथ मार्गों पर पानी के छिड़काव करने का निर्देश दिया।
जिला अंतर्गत सार्वजनिक महत्वपूर्ण स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करने एवं सभी सार्वजनिक संस्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया।