
दिनांक 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 तक जिले के चयनित पंचायतों में आयोजित होगा विशेष किसान चौपालबक्सर: फसल कटनी के पश्चात अवशेष को किसान खेतों में जला देते हैं, जिसके कारण मिट्टी के पोषक तत्वों की क्षति, मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की क्षति, सूक्ष्म जीवाणुओं में कमी, हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता एवं मानव स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव-सांस लेने में समस्या, ऑंखों में जलन, गले की समस्या आदि उत्पन्न हो रही है। उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि उपरोक्त समस्याओं के मद्येनजर विभाग द्वारा दिनांक 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 के बीच जिले के चयनित पंचायतों में फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष किसान चौपाल का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।विशेष किसान चौपाल हेतु चयनित पंचायत में आयोजन की तिथि:डीएओ श्री कुमार ने बताया कि विशेष किसान चौपाल के आयोजन की जवाबदेही कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) को दी गई है। इस किसान चौपाल में फसल अवशेष जलाने का सर्वाधिक घटना वाले पंचायतों का चयन किया गया है, जिसमें दिनांक 11 अप्रैल को बरुना, पाण्डेयपट्टी, अतरौना, उनवॉंस, हकीमपुर, चुन्नी, अकबरपुर, कैथहरकला,रसेन,भोजपुर कदीम, नंदन, बगेन, दिनांक 12 अप्रैल को बोक्सा, सोनवर्षा, बड़का गॉंव, हरपुर जयपुर, जलीलपुर, बन्नी, खरहना, डुमरॉंव नगर परिषद्, बराढ़ी, दिनांक 13 अप्रैल को दलसागर, बसॉंवकला, हरपुर जलवासी, पलियॉं, बारुपुर, खिरी, कनझरुआ, भदवर, दिनांक 14 अप्रैल को जगदीशपुर, बसुधर, इन्दौर, पवनी, धनसोईं, मंगरांव, कसियॉं, एकरासी, दिनांक 15 अपै्रेल को कमरपुर, बिझौरा, इटाढ़ी, रामपुर, दुल्फा, मटकीपुर, कोरानसराय, कैथी, दिनांक 16 अप्रैल को करहॅंसी, बिक्रम ईंगलिश, कुकुढ़ा, सरेंजा, हरपुर, नागपुर, कुशलपुर, पोखरहॉं, दिनांक 17 अप्रैल को महदह, चिलहर, नारायणपुर, सिकरौल, हेठुआ, राजपुर, मुॅंगाव पंचायत में विशेष किसान चौपाल का आयोजन किया जाना है। किसानों को जागरुक करने हेतु एलईडी युक्त रथ का किया जायेगा इस्तेमालडीएओ श्री मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरुक करने हेतु एलईडी युक्त रथ का इस्तेमाल किया जायेगा, जो सम्बंधित पंचायतों में किसानों के बीच लघु फिल्म दिखाकर किसानों को जागरुक करेगा साथ ही स्थानीय सरकारी भवनों पर फसल अवशेष प्रबंधन से सम्बंधित जानकारी को स्लोगन एवं बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।बीटीएम/एटीएम/कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार किसानों के बीच फसल अवशेष पर जानकारी देंगेडीएओ श्री मनोज कुमार ने बताया कि चयनित पंचायतों में दिनांक 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सम्बंधित प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार किसानों के बीच जाकर फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी देंगे। आयोजित बैठक में प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकास कुमार राय, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक, दीपक कुमार, चंदन कुमार सिंह सहित सम्बंधित प्रखंड के बीटीएम एवं एटीएम उपस्थित थे।