

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय खाद्य निगम के बक्सर स्थित नए मंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। चैत्र नवरात्र पर इसका शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को घर घर तक पहुँचाने में एफसीआई की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड के समय सभी अधिकारी व कर्मचारी दिन रात जुटे रहे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सभी को भारतीय नववर्ष व चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। मंडल कार्यालय सासाराम से स्थानांतरित होकर बक्सर आया है। यहाँ पर कार्य शुरु हो गया है।