Tue. Nov 3rd, 2026

आज बक्सर में तिरंगा यात्रा आयोजन को लेकर रेड क्रॉस में एक बैठक रखी गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गिट्टू तिवारी ने कहा कि यह यात्रा पिछले वर्ष की यात्रा के तर्ज पर ही होगी। जिसमें बक्सर के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस यात्रा के माध्यम से समाज में देशप्रेम व एकता का सन्देश दिया जाएगा। बैठक में आज आयोजन समिति का गठन करते हुए तैयारी की शुरुआत की गई। यात्रा को लेकर बक्सर के ढेरों गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता व आम लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। यह यात्रा बक्सर के लिए एक बार फिर से ऐतिहासिक होने वाली है। यह यात्रा उन तमाम सैनिकों के लिए भी है जिन्होंने देश सेवा में अपनी जान गवां दी। बैठक को समापन करते हुए अभिनंदन सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में समस्त देशभक्त सम्मिलित हो और इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनाने का कार्य करें। यह यात्रा गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को शहीद स्मारक कवलदह पोखरा से ज्योति चौक, पुलिस चौकी, पीपी रोड, जमुना चौक, सेन्डिगेट से गोलंबर तक निकाली जाएगी। जिसमें कई सारे विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थाओं के छात्र-छात्राओं एवं आम जनता और गणमान्य लोग शामिल होंगे। आज के बैठक में एमपी हाई स्कूल के रेड क्रॉस के सचिव श्रावण तिवारी सैनिक संघ के उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे प्रधानाचार्य विजय मिश्रा बक्सर पब्लिक स्कूल के निर्देशक निर्मल सिंह रेडियंट पब्लिक स्कूल के निर्देशक राजेश सिंह राज कोचिंग के निर्देशक राजेश चौबे महाभारत कोचिंग के निर्देशक आदित्य विद्यार्थी लाइट कोचिंग के निर्देशक दीपक सिंह सफलता कोचिंग के निर्देशक राजेंद्र सिंह सुनील मिश्रा प्रिंस सिंह भाई जी मिश्रा ओमप्रकाश सिंह धनंजय मिश्रा रवि ओझा पार्षद दीपक सिंह पार्षद राजू ठाकुर रुपेश मिश्र शशि यादव विवेक कुमार विवेक कुंवर निशिकांत पांडे प्रद्युम्न सिंह आशुतोष राय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार बंधु सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!