Wed. Nov 4th, 2026

15 अगस्त 2025 को बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट बक्सर ने संगठन के चेयरमैन, सह हेल्थ केयर शाहाबाद जोन के अध्यक्ष सह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बड़े धूम धाम से मनाया गया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिला के हर कोने से लगभग 400 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । विशिष्ट अतिथि बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी माननीय अविनाश कुमार सिंह रहे ।11 बजे डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारासभी सैनिकों के साथ झंडातोलन किया गया । डाक्टर मेजर पी के पांडेय साहब ने समारोह में उपस्थित एस डी एम साहब का गर्म जोशी के साथ स्वागत किए और अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किए । सैनिकों की एकता और भव्य समारोह की एस डी एम साहब ने काफी सराहना की तथा सभी सैनिकों एवं वीर नारियों को हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिए । डी एस पी मुख्यालय माननीय पंकज सिंह को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया उन्होंने सैनिकों की हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिए । अतिथियों के रूप में बक्सर के राज नेता संजय सिंह, श्री बंटी शाही जी , वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर सी एम सिंह, डाक्टर बी के सिंह, डाक्टर ए के सिंह, श्रीमती वर्षा पाण्डेय जी,

चेयरमैन श्रीमती कैमरून निशा जी , श्री त्रिलोकी मिश्र जी , रेड क्रास सचिव डाक्टर श्रवण तिवारी जी, श्री मनोज उपाध्याय जी,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मनोज पांडेय जी, श्री मंजीत सिंह जी , श्री सुनील कुमार जी , संतोष उपाध्याय राष्ट्रीय सहारा के चीफ ब्यूरो श्री जितेन्द्र मिश्रा जी , ने उपस्थित होकर सैनिकों के मनोबल को बढ़ाया , एस डी एम साहब ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए अपने को गौरवान्वित महसूस किए । अन्य अतिथियों के द्वारा भी वीरांगनाओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । आई ई एस एम बक्सर के सर्व श्रेष्ठ कार्य करने वाले कैप्टन आर सी पाल, सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय, सूबेदार आई डी सिंह, नायब सूबेदार बलि राम मिश्रा,हवलदार बब्लू पाण्डेय, आनंद ओझा ,

सूबेदार राम इकबाल सिंह को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र तथा माल्यार्पण से एस डी एम साहब के द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं राजवीरों के रूप में 500 किलोमीटर की दूर तय कर आए हुए श्री अंकित रौशन और प्रिंस कुमार को अंग वस्त्र से एस डी एम साहब द्वारा सम्मानित किया गया । अध्यक्ष महोदय द्वारा सैनिक वेलफेयर पर विशेष जानकारियां दी गई । उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने अनुमंडल पदाधिकारी के समझ चली आ रही 20 वर्षों की मांग 50 डिसीमिल जमीन जिसमें कैंटीन, सोल्जर बोर्ड , इ सी एच एस और सैनिक आरामगृह बनना है उस पर ध्यानाकर्षित किए तथा उन्होंने शीघ्र दिलाने की आश्वासन भी दिए । साथ ही साथ शहीद स्मारक पर बक्सर जिला के शहीद सैनिकों का नाम शिलापट्ट पर दर्शाने की मांग की जिसकी सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसे अनुमंडल पदाधिकारी महोदय ने सकारात्मक जवाब दिए ।डाक्टर बी के सिंह और डाक्टर ए के सिंह द्वारा देश भक्ति गाना गाकर सैनिकों को देश भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिए । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब की बेटी ने देश भक्ति गाना गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिए ।

सभी अतिथियों ने आई ई एस एम बक्सर की काफी सराहना की । भारत माता की जय , वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे , भारतीय सेना जिंदाबाद , और आई इ एस एम बक्सर जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गूंजयमान कर दिए । अंत में सभापति महोदय द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह समाप्ति की घोषणा कर दी । मौके सभापति बी एन पांडेय, उपाध्यक्ष के पी सिंह, उपाध्यक्ष आर बी ओझा, महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह, कार्यकारिणी चेयरमैन संजय पाठक, सचिव हरेंद्र मिश्रा , कोषाध्यक्ष आर बी सिंह,सूबेदार मेजर शिव मुनी राय, उप चेयरमैन बलि राम मिश्रा, उप सभापति द्वारिका पाण्डेय,उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संयोजक राम नाथ सिंह, उप संयोजक भरत मिश्रा, उप संयोजक काशी नाथ उपाध्याय, तकनीकी ऑफिसर फूल बदन सिंह, उप तकनीकी ऑफिसर धनंजय दुबे, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, मीडिया प्रभारी तारा बाबू, सूबेदार सुदामा प्रसाद दुसाध, शिव मुनी सिंह, भीम सिंह, श्री किशन लाल , लाल बिहारी राय, अशोक उपाध्याय, राजेंद्र चौबे, हरे राम ओझा, एच एन सिंह, जंग बहादुर सिंह, भारत पाण्डेय,चौसा प्रखंड अध्यक्ष हरिवंश यादव , कैप्टन धर्म राज सिंह, हरिहर सिंह, सुरेश यादव, राधा मोहन राम , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष त्रिवेणी , जग नारायण साहू, सीता राम साहू दुबे,हकीम प्रसाद ,राजपुर पूर्व थाना प्रभारी श्री संतोष सिंह यादव, परशु राम सिंह, वीर नारी रिंकी देवी, उर्मिला देवी, माया देवी, कलावती देवी , धर्म शिला देवी, एवं सैकड़ो सैनिक साथी एवं वीरांगनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!