Fri. Oct 30th, 2026
      *आरोपी कोषागार कर्मी पर F.I.R. दर्ज*

*बक्सर, दिनांक 05 सितम्बर 2020:- 28 अगस्त 2020 को कोषागार बक्सर के कर्मी रत्नेश कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर) से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें अनुचित लेन देन का आरोप लगा था। वायरल वीडियो की प्रामणिकता जाँच कर प्रतिवेदन देने का आदेश जिला पदाधिकारी महोदय ने अपर समाहर्ता महोदय को तत्काल दिया था। अपर समाहर्ता महोदय ने अपना जाँच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को सौंप दिया है। अपर समाहर्ता महोदय ने अपने जाँच प्रतिवेदन में रत्नेश कुमार पर अनुचित राशि लेने का आरोप सत्य पाया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने जाँच प्रतिवेदन के आधार पर कोषागार पदाधिकारी को तत्काल आरोपी रत्नेश कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर) पर F.I.R. दर्ज करवाने का सख्त आदेश दिया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सरकारी कर्मियों को अपना कर्तव्य एवं दायित्व पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निभानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य के लिए जिला के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मीगणों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों की सत्यता प्रमाणित होने पर कठोर से कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!