
सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजनों के व्यापक पुनर्वास एवं अन्य सेवाएं प्रदान किए जाने हेतु मॉडल डीडीआरसी (जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र) की परिकल्पना की गई है। मॉडल डीडीआरसी के लिए डीडीआरजी के अनुरूप ही केंद्रीय सहायता अनुदान भारत सरकार द्वारा दिया जाना प्रस्तावित है। मॉडल डीडीआरसी के संचालन के लिए राज्य से केंद्र सहायता अनुदान हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार द्वारा प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु उक्त विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा निर्देशों को संदर्भित किया जा सकता है।*
सभी बक्सर जिले के अंतर्गत दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संस्थाओं से अनुरोध है कि बक्सर जिले में प्रस्तावित मॉडल डीडीआरसी (जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराने का कष्ट करें।