Sat. Apr 18th, 2026

सचिव,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के द्वारा संयुक्त रूप से इटाढी प्रखण्ड अंतर्गत गेहूं एवं चावल का silos , कुकुढा पैक्स, अतरौना पैक्स, चुरामनपुर में जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में पैक्स केन्द्र कुकुढा के सामने खुलें में अत्यधिक मात्रा में गेहूँ का भंडारण पाया गया। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष से पूछताछ करने पर संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। उक्त के संबध में सचिव महोदय द्वारा जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 03 सदस्यीय जाँच दल गठित कर जाँच कराये।*

*FCI के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत देश का यह प्रथम चावल का silos है।*

*तत्पश्चात जन वितरण प्रणाली दुकान, चुरामनपुर विक्रेता उमाकांत पाण्डेय के दुकान का निरीक्षण किया गया। सचिव महोदय द्वारा फोर्टिफाईड चावल की गुणवता के संबंध में उपभोकताओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!