
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिले में कार्यरत सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों की मासिक बैठक विधिक सेवा सदन भवन में ली गई । सर्वप्रथम पीएलवी शत्रुघ्न सिन्हा के आव्हान पर दिवंगत विधि सेवक श्री शंकर दयाल वर्मा की याद में सभी उपस्थित लोगों के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए माननीय न्यायाधीश द्वारा सभी विधिक सेवकों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च 2022 को सफल बनाने हेतु कार्य मंत्रणा व रूपरेखा तैयार की गई। उनके द्वारा यह कहा गया कि विगत वर्षो में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालतो से सीख लेते हुए इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में हमलोगो को सबसे ज्यादा वादों का सुलह के आधार पर निपटारा करवाना है । बैठक में पीएलवी मदन कुमार, सरोज कुमार चौबे, भीम कुमार पासवान, हरेराम, अविनाश, काजल, रुकैया, मंजू, मधुश्री, राहुल आदि मौजूद रहे।