Mon. Apr 20th, 2026

*डिजिटल प्लेटफार्म ने दुनियाभर के लोगों को real time में समाचारों तक पहुंचने और विविध दृष्टिकोणों से अवगत होने का अवसर प्रदान दिया है।*

*डिजिटल प्लेटफार्म ने व्यक्तिगत आवाज़ों को सशक्त एवं कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों का बेहतर प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान दिया है।*

*राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज दिनांक 16 नवंबर 2024 को अपराह्न 04:30 बजे से जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।*

*कार्यक्रम का उद्घाटन श्री अंशुल अग्रवाल जिलाधिकारी, डॉ० महेंद्र पाल उप विकास आयुक्त, श्रीमती कुमारी अनुपम सिंह अपर समाहर्ता तथा मीडिया के बंधुगण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।*

*कार्यक्रम में परिचर्चा का विषय “Changing Nature of Press पर मीडिया के बंधुगण द्वारा एक- एक कर अपने विचारों एवं सुझाओं को रखा गया।*

*जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया के सभी बंधुगण को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 16 नवम्बर स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस का प्रतीक है। आज ही के दिन 1966 में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने अपनी कार्यवाही शुरू की थी। प्रेस सामाजिक परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।*

*डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सूचनाओं का प्रचार-प्रसार त्वरित गति से हो रहा है। डिजिटल प्लेटफार्मों जैसे सोशल मीडिया, ब्लॉग्स और पॉडकास्ट के उत्थान ने समाचारों की पहुंच को पारंपरिक भौगोलिक सीमाओं को तोड़ते हुए बढ़ाया है।*

*आज के दौर में प्रेस के समक्ष कई चुनौतियों भी हैं, जो इसकी विश्वसनीयता और सटीकता और जवाबदेही के मूल्यों को खतरे में डालती हैं। speed को accuracy की तुलना में अधिक महत्व दिया जाता है। नए प्लेटफार्म और प्रौद्योगिकियाँ जब बेहतर भागीदारी और समावेशिता के लिए अवसर प्रदान करती हैं, तब साथ ही कई चुनौतियों को भी प्रस्तुत करती हैं जिनसे प्रेस को सावधानी से निकलना होगा।*

*जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर द्वारा कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!