राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय महदह में अनुमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2025 विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान मेला में कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान मेला का आयोजन जिला स्तर पर दिनांक 02 दिसंबर 2025 को एवं जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 03 दिसंबर 2025 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय महदह में निर्धारित किया गया है।
जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में निर्णायक मंडल द्वारा विधावार चयनित प्रतिभागियों की सूची जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को उपलब्ध कराया जायेगा। जिसे समेकित करते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर द्वारा विभाग को अग्रसारित किया जायेगा।
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि विभिन्न विधाओं में निर्णय हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया है।
युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, लोकगीत (समूह/एकल), शास्त्रीय गायन (एकल), शास्त्रीय वाद्य-वादन (एकल), हारमोनियम (सुगम), शास्त्रीय नृत्य, कहानी लेखन, कविता, चित्रकला, वक्तृता, लघु नाटक (एकांकी नाटक) एवं मूर्तिकला, छायाचित्र प्रतियोगिता में प्रतिभागी भाग ले सकते है।