Wed. Sep 16th, 2026

सियासी तापमान और मौसमी तापमान के बीच एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने रामगढ़ विधानसभा के रामगढ़ मंडल में सिसोदा, किशनपुरा,बहपुरा,बंगाढी,कलानी, बड़का सिंझुआ, उपाध्याय सागर,बेदामन चौक,उपरी,महुआरी,बलुआं,सियरुआ, कर्णपुरा,चितहां,डरवन, सादुलपुर,तेनुआं,अलीपुरा,ओडियाडिह,बन्दीपुर,खोरहरा,छेवरी,नोनार,पालडेरा,आटडीह,बडौरा,जोरार, तथा लसडा गांव और पंचायतों में”प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम” के अंतर्गत जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा के क्रम में चौपाल के माध्यम से लोगों से सम्पर्क कर आशीर्वाद लेने का कार्य किया। गांव के चौपाल में उपस्थित प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि 2024 का चुनाव गांव कस्बों के साथ साथ देश के आर्थिक, समाजिक तथा धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है।
मिथलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियां राष्ट्र और राम विरोधी है। इन्होंने राम को काल्पनिक बताया, सनातन के विरोध में नारे लगाए। इसे डेंगु,मलेरिया, एचआईवी तक कहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भगवान श्री राम को सम्मानित तरीके से प्राण प्रतिष्ठा कराई। यह चुनाव राष्ट्र और राम बिरोधीयों को जवाब देने वाला चुनाव है। यह चुनाव मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि बनाने का चुनाव है।यह चुनाव काशी में ज्ञानवापी बनाने का चुनाव है।यह चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है।कांग्रेस के युवराज आजकल संविधान लेकर घूम रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर कह रहे हैं कि संविधान बदलकर आरक्षण को समाप्त किया जाएगा। लेकिन पीएम मोदी का स्टैंड साफ है कि आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। 10 साल पहले देश का हर आम आदमी सत्ता और राजनीति पर अविश्वास करता था ,नेताओं की बेईमानी जगजाहिर थी। इस बिगड़ी छवि को प्रधानमंत्री ने बदला है। मोदी जी राजनीति में आम लोगों का विश्वास ही नहीं बढ़ाया बल्कि आम लोगों की आकांक्षाओं पर खरे भी उतरे हैं।उसी तरह हम संकल्प लिया है कि जिस तरह मोदी जी ने बनारस को विकसित कर मान चित्र पर खड़ा किया है उसी तरह यह मिथलेश तिवारी बक्सर को विकास के मानचित्र पर खड़ा करके दिखाऐगा।बस आपका आशीर्वाद चाहिए।सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मोदी मिथिलेश जिन्दाबाद का नारा लगाया और गगन भेदी आवाज में फिर एक बार मोदी सरकार का नारा बुलंद किया।साथ साथ चलने वालों में अशोक सिंह पूर्व विधायक रामगढ़, मनोज जयसवाल जिला अध्यक्ष, आनंद सिंह मंडल अध्यक्ष,कृपा शंकर चौबे विधानसभा संयोजक,दिनानाथ सिंह विधानसभा प्रभारी,राजू श्रीवास्तव जिला महामंत्री तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!