
पेट्रोल-डीजल की कीमत पर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता हुआ। 12 सिलेंडर तक हर सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी मिलेगी। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता किया गया है। 12 सिलेंडर तक हर सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं।