Tue. Nov 3rd, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह द्वारा डुमरांव विधानसभा के सोनवर्षा मंडल में जरूरत मंदो के बीच कंबल वितरण किया गया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा का संकल्प सेवा ही संगठन हैं। मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संदेश सेवा ही धर्म है को चरितार्थ करते हुए आगे भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग 100 जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं एवं दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे जी के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्विमलेश सिंह, अक्षय ओझा, जिला मंत्री श्री अभिनंदन मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर कुशवाहा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार,विनय श्रीवास्तव,मृत्युंजय ओझा,बिट्टू कुमार,चंदन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!