Tue. Apr 21st, 2026

शुक्रवार को ज्योति चौक स्थित सिटी पैलेस कोईपुरवा में भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की एक बैठक आहूत की गई ।बैठक के अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन जिला के महामंत्री निर्भय राय ने की ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ एवं प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी अशोक भट्ट उपस्थित रहे।
बैठक में चर्चा का विषय दिनांक 26.09. 23 को नगर भवन बक्सर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सम्राट चौधरी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महर्षि विश्वामित्र की धरती बक्सर में प्रथम आगमन के तैयारी को लेकर
कार्यकर्ताओं से बात बिचार एवं संवाद किया गया ,साथ ही साथ बूथ सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला गया। प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दुसरे दल के कार्यकर्ताओं से अलग बताया। उन्होंने कहा कि हमारे दल के कार्यकर्ता संस्कारवान एवं विचारवान होते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री संतोष रंजन,रानी चौबे, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, राजीव रंजन सिंह, प्रदीप दुबे, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक,मीना सिंह, रेखा देवी,इंदु देवी,सुधा गुप्ता,ओमज्योति भगत अनिल पांडे,संत सिंह, चुन्नू सिंह,सतेंद्र कुंवर, कतवारू सिंह,राजेश सिन्हा,सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, साबित रोहतास्वी, अशोक राम,शिला त्रिवेदी, मिठाई सिंह, हिमांशु चतुर्वेदी, प्रियरंजन चौबे, तेजप्रताप सिंह उर्फ छोटे,सभी मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार कार्यालय प्रभारी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!