जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा बक्सर जिला में कार्यान्वित योजनाओं एवं लाइट एंड साउंड के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के विकास कार्य को त्वरित गति से करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यकारी एजेंसी को लिफ्ट लगाने हेतु विभाग से अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देश दिया गया।
होटल विश्वामित्र के जीणोद्धार कार्य का समीक्षा करते हुए अविलंब कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बक्सर मुख्यालय में पर्यटन विभाग की चल रही सभी तीन योजनाओं की जांच हेतु जिला स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया गया।
रामरेखा घाट बक्सर में बन रहे लाइट एंड साउंड के निर्माण की प्रगति समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त कार्य को इस माह के 20 तारीख तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया एवं उसका ट्रायल भी कराने का निर्देश दिया गया।