Sat. Apr 18th, 2026

आज बक्सर समाहरणालय भवन में माननीय सांसद श्री सुधाकर सिंह जी की अध्यक्षता में R&R की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह दूसरी तिमाही बैठक थी, जिसमें बक्सर सदर के विधायक माननीय श्री आनन्द मिश्र जी, चौसा के सभी जनप्रतिनिधि—प्रमुख, मुखिया, आसपास के पंचायतों के प्रतिनिधि—तथा DM, ADM, CO चौसा, BDO, DLO सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक श्री आनन्द मिश्र जी ने स्थानीय रोजगार के मुद्दे को मजबूती से उठाते हुए कहा कि प्लांट में लोकल स्तर के युवाओं को अभी मात्र 10% रोजगार मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 60% किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आसपास के युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। इस प्रस्ताव पर सभी जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण सहमति जताई।

श्री आनन्द मिश्र जी ने प्लांट प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि 60% स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया अगली बैठक तक जमीन पर दिखनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने प्रभावित किसानों के मुद्दे पर भी जोर देते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन गई है, उन्हें निर्धारित मुआवजा अविलंब दिया जाए, क्योंकि इसी आधार पर क्षेत्र का सतत विकास संभव है।

साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए खेल मैदान निर्माण, प्रभावित वृद्ध लोगों को प्लांट द्वारा वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने और स्थानीय जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को भी मजबूती से रखा, जिस पर सभी संबंधित अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की।

विधायक श्री आनन्द मिश्र जी ने कहा कि बक्सर और चौसा की जनता ने जो विश्वास उन्हें दिया है, उसके प्रति वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और किसानों व आमजन के हित के मुद्दों पर हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!