अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग,बिहार की अध्यक्षता में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के विकास संबंधी विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, सुश्री मनीषा कुमारी के द्वारा भाग लिया गया।*
*जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि वर्तमान बक्सर जिला अंतर्गत तीन औद्योगिक क्षेत्र यथा बक्सर, डुमरांव एवं नावानगर अवस्थित है। जिसमें बक्सर औद्योगिक क्षेत्र- 07.11 एकड़, डुमरांव औद्योगिक क्षेत्र-6.77 एकड़ तथा नावानगर औद्योगिक क्षेत्र- 262 एकड़ भूमि आवंटन हेतु उपलब्ध है।