
एतद द्वारा सूचित किया जाता है कि सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना के पत्रांक 1427, दिनांक 11.04.2022 में निहित निर्देशों के आलोक में विस्तारित नगर परिषद बक्सर एवं डुमराव के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) का गठन तथा संख्याकन से संबंधित प्रारूप का प्रकाशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा प्रपत्र छह में आम जनों के लिए जिला पदाधिकारी कार्यालय बक्सर, अनुमंडल कार्यालय बक्सर/डुमरांव, प्रखंड कार्यालय बक्सर/डुमरांव, नगर परिषद बक्सर/डुमरांव के सूचना पट्ट पर कर दिया गया है। इस संबंध में सीमा विस्तारित नगर परिषद बक्सर/डुमरांव के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) का गठन तथा संख्याकन के पश्चात प्रारूप प्रकाशित प्रपत्र-6 पर आपत्ति प्राप्त किया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आपत्ति यथा-प्रारूप प्रकाशित वार्ड के परिसीमन, जनसंख्या तथा वार्डो के संख्याकन से संबंधित बिंदुओं पर प्राप्त किया जाएगा इससे संबंधित विवरण निम्नवत है:- आपत्तियो की प्राप्ति की अवधि दिनांक 28 अप्रैल 2022 से दिनांक 11 मई 2022 तक। आपत्ति प्राप्त करने का स्थान अनुमंडल कार्यालय बक्सर (बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के लिए), अनुमंडल कार्यालय डुमराव, (डुमराव अनुमंडल नगर परिषद क्षेत्र के लिए)। अतः उपरोक्त के संबंध में सभी को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि तक वर्णित बिंदुओं पर यदि कोई आपत्ति हो, तो संबंधित अनुमंडल कार्यालय में दाखिल कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।